Ticker

6/recent/ticker-posts

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए हमें उनकी विचार धारा को जन जन तक पहुंचाना होगा-चौ नीरपाल सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए हमें उनकी विचार धारा को जन जन तक पहुंचाना होगा-चौ नीरपाल सिंह

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-गांव किरोड़ी में चौधरी हरबीर सिंह के निवास पर बैठक करते हुए  राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने पार्टी को मजबूत करने के लिए ग्रामीणों से चर्चा की।

चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि असली भारत गांव में बसता है।पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सपनों को साकार करने के लिए हमें उनकी विचार धारा को जन जन तक पहुंचाना होगा।इसके लिए छेत्र के जो बड़े गांव हैं उनमें पंचायतें की जाएंगी।किसानों को जागरूक किया जाएगा।युवाओं को खेलने के लिए प्रेरित , प्रोत्साहित किया जाएगा।युवा नशे से दूर रहे इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को और अपने नेता जयंत चौधरी को मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होकर चलना होगा  इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव युवी चौधरी, कुक्कू चौधरी, चौधरी दरियाव सिंह,सेठी,विकास प्रधान, आशीष, अरविन्द आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मेघावीं छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह