पूर्व ब्लॉक व वरिष्ठ भाजपा नेता नक्षत्र पँवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की माँग
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-पूर्व ब्लॉक व वरिष्ठ भाजपा नेता नक्षत्र पँवार ने एक ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की माँग की है।
वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में समस्याओं की ध्यानाकर्षण करते हुए लिखा है कि दिल्ली यमनोत्री मार्ग 709 अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं हो सका है।रामपुर मनिहारान में फ्लाई ओवर का कार्य बिल्कुल अधूरा पड़ा है और सड़क भी जगह जगह से गड्ढा युक्त हो चुकी है।कम्पनी ने टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया है जो नियम विरुद्ध है।सरकारी कार्यालयों, तहसील और थानों में भृष्टाचार चरम पर है।पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार ने इन महत्त्वपूर्ण समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर जनहित में समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की माँग की है।
0 टिप्पणियाँ