स्कूलों में धूमधाम के साथ मनाया दुर्गा अष्टमी, नवमी व दशहरा पर्व
रिपोर्ट सुहैल खान
गंगोह- स्कूलों में दुर्गा अष्टमी, नवमी व दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कन्याओं को भोग लगाया गया।
रामबाग सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में दुर्गा अष्टमी, नवमी व दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता मंजू व प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर हर्षित, आर्यन, अनमोल, आयुष, अनन्त, हनी, विराट, प्रियांशी, रक्षित, अनुष्का, आयशा, खुशी, अविका, परी, अवनी आदि ने मां भगवती के भजन व प्ररेक प्रसंग प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मंजू ने मां शक्ति के नौ रूपों का वर्णन किया। श्री जगन्नाथ सरस्वती इंटर कालेज में भी दुर्गा अष्टमी, नवमी व दशहरा पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शुभम गुप्ता ने मां दुर्गा व राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने बताया कि हमें अपने उत्थान एवं उन्नति के लिए सत्य और धर्म आदि का सहारा लेकर भक्ति की उपासना करनी चाहिए। इस अवसर पर स्कूल में कन्याओं का पूजन कर प्रसाद का भोग लगाया गया। नामदेव पब्लिक स्कूल में भी दुर्गा अष्टमी, नवमी व दशहरा पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम क शुभारंभ प्रधानाचार्य शुभम रजनी राजपूत, प्रबंधक पंकज राजपूत व वरिष्ठ अध्यापक अरविंद शर्मा गुरूजी ने दुर्गा व राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। वरिष्ठ अध्यापक ने त्योहारों की प्रासंगिकता के बारे में बताते सभी से सत्य, धर्म और आत्म अनुशासन का पालन करने को कहा। प्रधानाचार्य व प्रबंधक ने सभी छात्र छात्राओं व समस्त स्टाफ को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ