Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश वुशू कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

उत्तर प्रदेश वुशू कप प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-दो दिवसीय द्वितीय उत्तर प्रदेश वुशू कप प्रतियोगिता का सहारनपुर में आगाज हो गया। प्रतियोगिता मे कई जिलो से आये वुशू खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सहारनपुर वुशू एसोसिएशन के सचिव सोनवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय उत्तर प्रदेश वुशू कप (बालक/बालिका) प्रतियोगिता 2025 का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलो से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सहारनपुर वुशू संघ के अध्यक्ष अभय चौधरी, क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहारनपुर मण्डल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जनपदीय कीड़ा समिति (माध्यमिक) के सचिव प्रवीन चौधरी के द्वारा खिलाड़ियो की फाइट करवाकर किया गया। उन्होने प्रतियोगिता का आयोजन करने पर आयोजको के प्रयासो की सराहना की।  
सहारनपुर वुशू एसोसिएशन के सचिव सोनवीर सिंह ने कहा कि वुशू खेल मार्शल आर्ट की लोकप्रिय कला है। वुशू कप प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य वुशू खेल को बढावा देना है। उन्होने बताया कि 07 सितम्बर 2025 को द्वितीय उत्तर प्रदेश वुशू कप प्रतियोगिता का समापन, पुरस्कार वितरण के साथ किया जायेगा। प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित हुए मुकाबालो मे खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल मे इंटरनेशनल रेफरी अमित शर्मा, नेशनल रेफरी राजविपिन जोशीया, नेहा कश्यप, संतोष पाल, गौरव सोलंकी, अमित, आकाश मौर्य, आकाश चौधरी शामिल रहे। इस अवसर पर संदीप बेनीवाल, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, मुकेश राही, सतीश कुमार, अविनाश चोपड़ा, अमर सिंह, शिवानी, रविकांत धीमान समेत सहारनपुर वुश संघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पूर्व ब्लॉक व वरिष्ठ भाजपा नेता नक्षत्र पँवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की माँग