Ticker

6/recent/ticker-posts

धर्मस्थल के सामने जलभराव व कीचड़ होना अनुयायियों की श्रद्धा पर खतरा?

धर्मस्थल के सामने जलभराव व कीचड़ होना अनुयायियों की श्रद्धा पर खतरा?

रिपोर्ट एसडी गौतम 

नागल-मेन बाजार व अन्य गांवों को जोड़ने को वाले एकमात्र गुरुद्वारा रोड की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है हैरत की बात है कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी लगातार इसी रास्ते से होकर गुजरते रहते है लेकिन कभी भी इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी का ध्यान नहीं गया है। 

आपको बताते चले कि ब्लॉक चौराहे से मेन बाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर दो पवित्र धर्म स्थल है जिनमें एक धर्मस्थल के सामने  गंदे पानी का जलभराव और कीचड़ बना रहता है जिससे कस्बे के निवासी तथा आने जाने वाले राहगीरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है यही नहीं  संत शिरोमणी सतगुरु रविदास जी महाराज के मंदिर व श्री गुरुनानक देव जी महाराज के गुरुद्वारा में आने वाले अनुयायियों को भी इस गंदे पानी व कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से बात की गई तो उनके प्रतिनिधि शिवम चौधरी ने बताया कि उक्त सड़क नीची होने के कारण बरसात के मौसम में यह समस्या आ रही है जिसका जल्द ही समाधान करा दिया जायेगा। अब सवाल यह उठता है कि जब सड़क का निर्माण हुआ था तो उस समय इस समस्या की ओर ध्यान क्यों नहीं गया या फिर निर्माण समिति द्वारा जानबूझकर हमारे धर्मस्थल की पवित्रता को भंग करने के लिए ऐसा किया गया? पत्रकार एसडी गौतम ने चेतावनी देते हुए कहा कि गुरुजी के मंदिर के सामने से अगर दो दिन के अंदर इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो बीडीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार ग्राम पंचायत निर्माण समिति होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 राजपाल कश्यप बने पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य, फूल मालाओं से हुआ स्वागत