Ticker

6/recent/ticker-posts

मीलाद उन-नबी पर ग्लोकल विश्वविद्यालय में बाढ़ पीड़ितों के लिए की गई दुआ

मीलाद उन-नबी पर ग्लोकल विश्वविद्यालय में बाढ़ पीड़ितों के लिए की गई दुआ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मीलाद उन-नबी पर ग्लोकल विश्वविद्यालय में शांति मार्च निकाला गया ओर बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ की गई ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हृदय शंकर सिंह ने शांति मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर हृदय शंकर सिंह ने कहा कि हमें अपने धार्मिक पैगंबरों के जीवन से सीखना चाहिए उन्होंने हमेशा हमें दया और सद्भावना की शिक्षा दी है। इसके उपरांत शांति सभा का आयोजन हुआ जिसमें रायपुर के मुफ्ती मोहम्मद आमिर कासमी ने बयान पेश करते हुए कहा कि इस दुनिया में सभी धर्म बराबर हैं और इस्लाम हमें मानव के साथ जीव जंतुओं से भी प्रेम करना सिखाता है। विशिष्ट अतिथि रायपुर प्रधान अब्दुल कादिर ने कहा कि  सभी धर्म इंसानियत की शिक्षा देते हैं हमें उन्हीं का पालन करना चाहिए। अंत में बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ की गई कि  अल्लाह उन्हें इस दुख से मुक्ति दे। संसार में सुख शांति और  इंसानियत सदैव जिंदा रहे इसके लिए भी प्रार्थना की गई।प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन , प्रतिकुलपति प्रोफेसर जॉन फिन्बे ,कुल सचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी ,प्रोफेसर शोभा ने भी अपने विचार रखे दुआ में डायरेक्टर आई क्यू ए सी प्रोफेसर संजय कुमार, वाइस प्रिंसिपल यूनानी कॉलेज डॉक्टर मोहम्मद कलीम, आयुर्वेद कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉक्टर अनूप के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के प्रतिनिधि एवं छात्र छात्राएं भी शामिल हुए ।प्रमुख कार्यकारी छात्रों में समसुद्दीन, मुदस्सिर पटेल, परवेज़, अहकाम , अली, मो कैफ, दानिश, अलका, आनंद आदि मौजूद रहे।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 जिलाधिकारी के निर्देश पर जारी है खोदी गई सड़कों का मरम्मतीकरण