घेर में बंधी कटिया को ले उड़े चोरों के अरमानों पर ग्रामीणों ने फेरा पानी, गाड़ी छोड़ भागे चोर
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल- थाना नागल क्षेत्र के गांव बसेड़ा में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा घेर में बंधी कटिया (मिनी भैंस) को चोरी कर अपनी पिकअप में लादकर भागने लगे लेकिन समय रहते ग्रामीणों से मुबाबला हार गए।
मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार ने अपने घर में कटिया को बांधी हुई थी कि भोर के लगभग तीन बजे जब वह घेर बंधी कटिया देखने पहुंचा तो कटिया गायब देख उसके होश उड़ गए और उसने उक्त सूचना ग्रामीणों को दे दी। गायब पशु की तलाश में बाईको पर सवार होकर जब ग्रामीण भिक्कनपुर मार्ग पर पहुंचे तो सफेद रंग की पिकअप संख्या यूपी 14 आरटी 1108 दिखाई दी जिसमें गायब कटिया और कुछ व्यक्ति भी मौजूद थे जिनको रोकने का प्रयास किया तो उपरोक्त गाड़ी चालक ने जान से मारने की नियत से ग्रामीणों को टक्कर मारकर गिरा दिया जिससे अशोक कुमार के दोनों पैरों में चोट आई है। ग्रामीणों के बुलंद हौसले देख पिकअप में सवार लोग फायरिंग करते हुए गाड़ी छोड़ अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पशुपालक अशोक कुमार ने उक्त गाड़ी को थाने में जमा कराते हुए चालक तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है।

0 टिप्पणियाँ