Ticker

6/recent/ticker-posts

भले ही हम सत्ता में न हों, लेकिन जनता की आवाज़ कमजोर नहीं होने देंगे-विधायक आशु मलिक

भले ही हम सत्ता में न हों, लेकिन जनता की आवाज़ कमजोर नहीं होने देंगे-विधायक आशु मलिक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - सपा देहात  विधायक आशु मलिक ने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा पार्षद और ग्राम प्रधान इस कार्य में अपना सहयोग दें। 

विधायक आशु मलिक सर्किट हाउस में ग्राम प्रधानों, पार्षदों और जिम्मेदार साथियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई बैठक में जिन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें 32 गांव और कॉलोनियों की टूटी-बिखरी सड़कों एवं विद्युत आपूर्ति की दयनीय स्थिति, नदी किनारे फैली जलजनित बीमारियाँ (जिनसे कैंसर, लीवर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियाँ बढ़ रही हैं), नगर निगम की उपेक्षा के कारण सहारनपुर की मशहूर वुड कार्विंग उद्योग की बदहाली, गन्ना भुगतान की समस्या, पीडब्ल्यूडी की सड़कें और सिंचाई विभाग की लापरवाहियाँ प्रमुख रहीं। जनप्रतिनिधि ने बताया कि इन सभी मुद्दों को उन्होंने विधानसभा में मजबूती से उठाया है और आगे भी हर स्तर पर जनता की आवाज़ बनकर उठाते रहेंगे। विधायक आशु मलिक ने कहा कि कहा कि “भले ही हम सत्ता में न हों, लेकिन जनता की आवाज़ कमजोर नहीं होने देंगे। गरीब, किसान, मज़दूर और वंचित वर्ग की लड़ाई को मजबूती से लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमें नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव  से यह सीख मिली है कि गरीब और किसान की आवाज़ सबसे बुलंद होनी चाहिए और आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव  के नेतृत्व में उसी समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया जा रहा है।कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों, पार्षदों और साथीजन का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी और सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नवागंतुक जिलाधिकारी से मिलकर जांच पूर्ण कराने की मांग