सादगी से सम्पन्न हुआ पंजाबी कवि दरबार एवं संस्कृतिक नाईट कार्यक्रम
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- गुघाल के संस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला मे गत रात्रि जनमंच प्रेक्षाग्रह मे पंजाबी कवि दरबार एवं पंजाबी संस्कृतिक नाईट का सुन्दर आयोजन सादगी के साथ सम्पन्न हुआ जहां पंजाब से आये कवियों एवं सूफ़ी गायको ने अपनी प्रस्तुतियों एवं जालंधर से आये पंजाबी लोक गीत पर गिद्धा भंगड़े के माध्यम से पंजाब की पुन: पहले जैसी खुशहाली की कामना वाले गीतों पर प्रस्तुतियां दी जिसे वहाँ मौजूद दर्शकों ने सरहाना की कार्यक्रम की शुरुआत मे संचालको के अनुरोध पर जनमंच मे मौजूद सभी लोगो ने अपने अपने स्थान पर खडे होकर आँखे बंद करके अपने अपने ईष्ट देवता, ईश्वर, अल्लाह, गौड और वाहेगुरू से पंजाब मे दोबारा खुशहाली लाने की कामना की
कार्यक्रम मे गुरुद्वारा सिंह सभा के मौजूद प्रतिनिधियों मे से पांच सदस्यों कुलवंत सिंह भाटिया,रवजोत सिंह सन्नी,परमवीर सिंह मंगी, हनीत सिंह राजा एवं जसविंदर सिंह मंडोक के माध्यम से कार्यक्रम आयोजको द्वारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारा सिंह सभा को 31000 की राशि सौंपी कार्यक्रम आयोजको मे संयोजक बेरी बाग पार्षद दीपक रहेजा रहे और संचालन पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष एम पी सिंह चावला ने किया सहसंयोजक अजय यादव एवं गोपाल मेहंदीरता रहे,महापौर डा अजय कुमार सिंह,मेला चेयरमैन नीरज शर्मा की उपस्थिति मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष अरोड़ा,पाली कालड़ा, प्रमोद सिडाना, लविश पोपली रहे, उद्धघाटन साहिल गाबा,कुलदीप धमीजा एवं ने किया, दीप प्रज्वलन रविंद्र मिगलानी,मीरा धवन, भूपेंद्र शर्मा, गुरप्रीत बग्गा, तेजेंदर सिंह एवं शिवाली शर्मा रहे कार्यक्रम मे हेमंत अरोड़ा, राकेश जैन, अमित गगनेजा,योग चुग, मयंक गर्ग,दिग्विजय सिंह, नूतन शर्मा, किशन लाल ठक्कर,गुलशन कपूर, विवेक मनोचा, रोमी आहूजा,सुरेंद्र मोहन चावला, राजीव फूटेला,अजय शर्मा, गौरव गाबा, मंजीत शाह,अमित यादव मोनू,अनुराग मलिक सहित समस्त पार्षद,भाजपा के महानगर, मंडल, मोर्चो और सेक्टरो के पदाधिकारियों सहित समस्त पंजाबी संगठन, समस्त सिख संगठन, समस्त व्यापारी संगठन, समस्त मोर्निंग क्लब,इंडस्ट्री एसोसिएशन एवं मंदिर समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रवीण गाबा, मनु गाँधी विष्णु कुमार, अंकुश कुमार,हन्नी गाँधी एवं प्रदीप पागल ग्रुप का विशेष योगदान रहा

0 टिप्पणियाँ