Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूडो प्रशिक्षण केन्द्र हेतु प्रशिक्षक के पद पर आवेदन आमंत्रित

   डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूडो प्रशिक्षण केन्द्र हेतु प्रशिक्षक के पद पर आवेदन आमंत्रित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर -क्रीडाधिकारी श्री राहुल चोपडा ने बताया कि एक जनपद एक खेल योजना के अन्तर्गत जनपद के डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इण्डिया जूडो प्रशिक्षण केन्द्र संचालित है। प्रशिक्षण केन्द्र के कुशल संचालन हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर मण्डल को ऐसे खिलाडी एवं प्रशिक्षक की आवश्यकता है जिसने अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप अथवा खेलों इण्डिया गेम्स में प्रतिभाग किया है

श्री राहुल चोपडा ने बताया कि प्रतिभागी की आयु अधिकतम 40 वर्ष हो एवं मानदेय धनराशि 25 हजार रूपये प्रतिमाह नियत किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 21 सितम्बर 2025 तक पंजीकृत डाक से अथवा बाई हैण्ड कार्यालय में उपलब्ध करा सकते है। 

    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 पद्म पुरस्कार 2027 हेतु योग्य व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष अभियान