उत्तर प्रदेश राज्य बैडमिंटन अंडर-11 प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी दिखाया दमखम
,रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश राज्य मिनी अंडर-11 बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025 में दूसरे दिन आयोजित हुए मुकाबलों में खिलाड़ियो ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया की डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य बैडमिंटन अंडर-11 प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्री-क्वार्टरफाइनल, क्वार्टरफाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। बालक एकल, बालिका एकल, बालक युगल और बालिका युगल वर्गों में शानदार खेल प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल चरण तक के खिलाड़ी तय हुए।
सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया की बालक एकल वर्ग (Boys Singles U-11) राउंड-16 के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। यथार्थ राव गौतम (अयोध्या) ने गाजियाबाद के अद्विक अग्रवाल को 30-21 से पराजित किया। आगरा के ओनिस खंडेलवाल ने मेरठ के दर्शिक सिंह को 30-11 से हराकर क्वार्टरफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। लखनऊ के कनिष्क रॉय को प्रयागराज के सतविक मेहरोत्रा के विरुद्ध वॉकओवर मिला। अलीगढ़ के शौर्य वशिष्ठ ने गाजियाबाद के साक्षम चौधरी को 30-20 से मात दी। मेरठ के वेदांत विहान ने अयोध्या के तजस श्रीवास्तव को 30-22 से हराया। फर्रुखाबाद के आयुष शर्मा ने लखनऊ के अभिजय सिंह को 30-4 से हराया। अलीगढ़ के कार्तिक गौर ने सुल्तानपुर के अक्षत शुक्ला को 30-23 से हराया। आगरा के श्रेठ कुमार ने मेरठ के प्रत्युष को 30-14 से मात दी। क्वार्टरफाइनल मुकाबले मे ओनिस खंडेलवाल (आगरा) ने यथार्थ राव गौतम (अयोध्या) को 21-15, 21-18 से हराया। शौर्य वशिष्ठ (अलीगढ़) ने कनिष्क रॉय (लखनऊ) को 17-21, 21-19, 21-13 से पराजित किया। वेदांत विहान (मेरठ) ने आयुष शर्मा (फर्रुखाबाद) को 21-17, 21-19 से मात दी। श्रेठ कुमार (आगरा) ने कार्तिक गौर (अलीगढ़) को 21-14, 21-23, 21-13 से हराया।बालिका एकल वर्ग (Girls Singles U-11) राउंड-16 में सभी मुकाबले अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक रहे। अलीगढ़ की मेघा सिंह ने आगरा की आभ्या दीक्षित को 30-21 से पराजित किया। लखनऊ की एकांशी सिंह ने मेरठ की मानसवी रावल को 30-18 से हराया। आगरा की पाक्षी श्रीवास्तव ने चित्रकूट की अदीति को 30-16 से हराया। मेरठ की अन्वी प्रधान ने गोरखपुर की सान्वी सोलंकी को 30-11 से हराया। आगरा की आर्या सरस्वत ने नोएडा की मायरा ओझा को 30-25 से मात दी। लखनऊ की सान्वी कुमार ने चित्रकूट की ऋतंभरा को 30-5 से हराया। गाजियाबाद की मिस्ती चौधरी ने अयोध्या की स्प्रीहा राव गौतम को 30-18 से हराया। हापुड़ की तानिश्का चौधरी ने लखनऊ की रिद्धिमा अग्रवाल को 30-18 से मात दी। क्वार्टरफाइनल में मेघा सिंह (अलीगढ़) ने एकांशी सिंह (लखनऊ) को 21-6, 21-10 से हराया। अन्वी प्रधान (मेरठ) ने पाक्षी श्रीवास्तव (आगरा) को 15-21, 21-7, 21-13 से मात दी। सान्वी कुमार (लखनऊ) ने आर्या सरस्वत (आगरा) को 21-5, 21-4 से पराजित किया। मिस्ती चौधरी (गाजियाबाद) ने तानिश्का चौधरी (हापुड़) को 21-15, 21-15 से हराया।बालक युगल वर्ग (Boys Doubles U-11) युगल मुकाबलों में टीम समन्वय और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ। अयोध्या की जोड़ी तजस श्रीवास्तव व यथार्थ राव गौतम ने गाजियाबाद की टीम को 21-16, 21-14 से हराया। आगरा/ललितपुर की जोड़ी ओनिस खंडेलवाल व सिद्धांत बुंदेला ने एडविक अग्रवाल व कार्तिक अग्रवाल (गाजियाबाद) को 13-21, 21-18, 21-18 से हराकर वापसी की जीत दर्ज की गोरखपुर/मेरठ की जोड़ी अर्नव सोलंकी व वेदांत विहान ने कानपुर की जोड़ी को 21-12, 21-7 से परास्त किया। अलीगढ़ के कार्तिक गौर व शौर्य वशिष्ठ ने मेरठ की टीम दर्शिक व प्रत्युष को 21-8, 21-6 से हराया।बालिका युगल वर्ग(Girls Doubles U-11) बालिका युगल वर्ग में भी कई रोमांचक मैच खेले गए। अलीगढ़ की मेघा सिंह व हापुड़ की तानिश्का चौधरी की जोड़ी ने लखनऊ की अभिसारिका सिंह व रिद्धिमा अग्रवाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आगरा/मेरठ की आभ्या दीक्षित व अन्वी प्रधान ने आगरा की आर्या सरस्वत व पाक्षी श्रीवास्तव की जोड़ी को 21-11, 21-5 से परास्त किया। गोरखपुर की अतिक्षा गेथे व निर्वी चौधरी ने प्रयागराज की शीर्षा राजे व श्रद्धा यादव को 16-21, 21-12, 21-11 से हराया। लखनऊ की किमाया सिंह व सान्वी कुमार ने सहारनपुर की जोड़ी को 21-1, 21-3 से पराजित किया।प्रतियोगिता मे मुख्य निर्णायक अजय सिंह (गोरखपुर), मैच नियंत्रण अधिकारी मयंक कुमार (उन्नाव), ग्रेड-II अंपायर अभिषेक कुमार (उन्नाव), तथा राज्य अंपायर राहुल घोष (महराजगंज), अभिषेक पटेल (संत कबीर नगर), अंजली पटेल (उन्नाव), वंदना यादववंशी (अलीगढ़) और उत्सव शर्मा (हापुड़) रहे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया की प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले 06 नवम्बर 2025 को सुबह 09 बजे से खेले जाएंगे व सभी वर्गों के पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 12ः30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ