Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित हुई वाद- विवाद प्रतियोगिता

ग्लोकल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित हुई वाद- विवाद प्रतियोगिता 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारुपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और छात्र कल्याण अधिष्ठाता टीम द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर फातिमा परवीन आक़िल के संयोजन में हुआ।  वाद-विवाद का विषय "तकनीकी महिलाओं को सुरक्षित बनाती है" रहा। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। आयोजन के निर्णायक मंडल में डॉ रेशमा ताहिर, डॉ इरशाद और असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी लांबा रही। 

इस अवसर पर छात्र कल्याण अध्यक्षता प्रोफेसर शोभा त्रिपाठी ने  कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीक महिलाओं की सुरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम बन गई है। मोबाइल एप्लिकेशन, जीपीएस ट्रैकिंग, स्मार्ट वॉच, और इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम जैसे नवाचारों ने महिलाओं को आत्मविश्वास और सुरक्षा दोनों प्रदान किए हैं। अब कोई भी महिला अकेले सफर करते समय मात्र एक क्लिक से अपने परिवार या पुलिस को अपनी लोकेशन भेज सकती है। सुरक्षा ऐप जैसे “112 इंडिया”, “हिम्मत”, और “माय सेफ़्टीपिन” ने महिलाओं को हर समय सुरक्षित रहने की शक्ति दी है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से महिलाएँ अपने अनुभव साझा कर समाज में जागरूकता फैला रही हैं। इस प्रकार तकनीक ने न केवल महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में एक नया मार्ग भी प्रदान किया है। प्रतियोगिता में टीम ए विजेता टीम रही। जिसके सहभागी थे अफसा वंशिका फैसल अलीना वासी और महक। छात्र कोऑर्डिनेटर में हमना साक्षी ,खुशी और फ़ायज़ा ने सहयोग किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निजामुद्दीन , कुलपति प्रोफेसर जॉन फिन्बे , कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी,राष्ट्रीय सेवा योजना और सभी विभाग के छात्र उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आईसीएसई का रिजल्ट,10वीं में देवांश और 12वीं में मयंक अव्वल, तीनों स्कूलों का अच्छा प्रदर्शन