Ticker

6/recent/ticker-posts

बेलेनो कार अनियंत्रित होकर पूर्व प्रधान के मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर जा घुसी

बेलेनो कार अनियंत्रित होकर पूर्व प्रधान के मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर जा घुसी

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-बीती रात नकुड़ गंगोह रोड़ स्थित नयागांव में तेज रफ्तार बेलेनो कार अनियंत्रित होकर पूर्व प्रधान के मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर जा घुसी। रात के सन्नाटे में हुए तेज धमाके से गांव में हड़कम्प मच गया।

ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कार में लगे एयर बैग खुलने से बड़ी दुर्घटना टल गई अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था। चालक की पहचान सोनू निवासी चांदपुर के रूप में हुई है जो शेरमऊ चीनी मिल में ड्राइवर है। जानकारी के अनुसार वह सहारनपुर से एजीएम को छोड़कर वापस लौट रहा था। हादसे में सोनू के हाथ की हड्डी टूट जाने की बात सामने आई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। इस हादसे में पूर्व प्रधान के मकान का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आईसीएसई का रिजल्ट,10वीं में देवांश और 12वीं में मयंक अव्वल, तीनों स्कूलों का अच्छा प्रदर्शन