Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का किया विरोध

व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का किया विरोध

स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रामक जानकारियां फैलाकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर पूरी तरह तकनीकी रूप से सुरक्षित है-पीयूष कुमार

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-नगर के पुराना स्टैंड क्षेत्र पर  उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब विद्युत विभाग की टीम व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्मार्ट मीटर इंस्टॉल करने पहुंची। टीम के इंस्टॉल कार्य शुरू करते ही व्यापारियों ने विरोध जताते हुए अपनी दुकानों के शटर बंद कर प्रदर्शन किया।

मंगलवार को एसडीओ पीयूष कुमार व जेई दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम जैसे ही पुराना स्टैंड पर पहुंची तो  व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में अनियमित बढ़ोतरी की आशंका है जो सीधे उनके व्यापार पर आर्थिक असर डालेगी। वहीं एसडीओ पीयूष कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रामक जानकारियां फैलाकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर पूरी तरह तकनीकी रूप से सुरक्षित है। स्मार्ट मीटर से बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व नियंत्रित होगी। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्यवाही पूरी तरह नियमानुसार की जा रही है।घंटों तक चले इस  विवाद व हंगामे की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। उधर एसडीओ पीयूष कुमार ने बताया कि प्रकरण से उच्च विद्युत अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, जल्दी ही पुलिस व आला अफसरों की मौजूदगी में स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आईसीएसई का रिजल्ट,10वीं में देवांश और 12वीं में मयंक अव्वल, तीनों स्कूलों का अच्छा प्रदर्शन