Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-गाजियाबाद में आयोजित हुई प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में कमला देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर सहारनपुर के खिलाड़ियों ने चार पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 

खेल प्रशिक्षक यश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु नगर, गाजियाबाद में 01 से 02 नवम्बर 2025 तक किया गया। जिसमें कमला देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर सहारनपुर के खिलाड़ियों ने कुश्ती खेल की प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार किया। प्रतियोगिता में 25 किलोग्राम में वंश सैनी ने कांस्य, 35 किलोग्राम में प्रतीक सैनी ने कांस्य, 41 किलोग्राम में अभी सैनी ने कांस्य, 43 किलोग्राम में शिवांग ने रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। 
प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार त्यागी, खेल प्रशिक्षक यश शर्मा, संरक्षक आचार्या दीदी रीना गोयल, खेल प्रशिक्षक यश नामदेव आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बिना पंजीकरण अल्ट्रासाउण्ड मशीन खरीदने के मामले में दो खिलाफ कारवाई के निर्देश