भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ अत्यंत हर्षोल्लास से कराया संपन्न
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी पर श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया गया।भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ अत्यंत हर्षोल्लास से संपन्न कराया गया।
मौहल्ला कायस्थान स्थित श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में हवन-यज्ञ हुआ और भक्तों ने श्रद्धापूर्वक कन्यादान की रस्म निभाई। विवाह की रस्मों के साथ ही मंगल गीत और भजन गूंजते रहे। जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बन गया। कई श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान से परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।विवाह के पश्चात मंदिर से बारात मंदिर प्रांगण में ही निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए।प्रबंधक अनुज चौधरी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, प्रेम और पारस्परिक सद्भाव का संदेश देते हैं। समिति सदस्यों ने बताया कि देवउठनी एकादशी का यह पर्व सनातन परंपरा और आस्था का प्रतीक है, जो जीवन में शुभता और समृद्धि का संदेश देता है। इस दौरान संरक्षक साहब सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबली देवी, सचिन सैनी, प्रधान अमित सैनी, जसवीर सैनी, पुजारी ब्रह्मदत्त शास्त्री तथा भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ