कार की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर समेत तीन घायल
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-गोपाली मार्ग पर धारुवाला गांव के समीप तेज गति कार की टक्कर से बाइक सवार दो किशोर समेत तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल से नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
रविवार की शाम जनपद मुजफ्फरनगर थाना छपार के ताजपुर गांव निवासी संदीप (37), नितिन (17) और मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी नितिन (15) एक ही बाइक पर सवार होकर देवबंद की ओर आ रहे थे। वह गोपील मार्ग पर पड़ने वाले धारुवाला गांव के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेज गति कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से नाजुक हालत के चलते तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घायलों के परिजनों को सूचना दे गई है
0 टिप्पणियाँ