अस्मिता (बालिका) लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सहारनपुर मे होगा आयोजन - डॉ. अशोक कुमार गुप्ता
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्रालय के विभाग भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशन मे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के माध्यम से सहारनपुर जिला एथलेटिक्स संघ को सहारनपुर जिले की 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की जूनियर बालिकाओं की प्रथम अस्मिता लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के आदेशानुसार यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता 24 नवंबर 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर परिसर पर आयोजित होना निर्धारित है। जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के कार्यवाहक अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क देय नहीं है। परंतु उन्हें 20 नवंबर 2025 तक आयु प्रमाण पत्र के साथ नामांकन कराना होगा। जिससे उन्हें समय अनुसार विव नंबर (चेस्ट नंबर) वितरित किए जा सकें। प्रत्येक इवेंट के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य पुरस्कार भी भाग लेने वाले खिलाड़ियों के संस्थानों को भी देय होंगे। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि ज्ञात हो केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित की जाने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता की श्रृंखला मे ही बालिकाओं के लिए आयोजित की जाने वाली अस्मिता लीग प्रतियोगिता एक अन्य दूसरा बहुउद्देशीय उपक्रम है जिसे राष्ट्रीय खेल संघ के माध्यम से देश की सक्रिय चुनिंदा जिला खेल संघ द्वारा उनके जिला स्तर पर आयोजित किया जाना है।
0 टिप्पणियाँ