भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम का भाजपाइयों ने किया स्वागत
सरदार पटेल की वजह से हो पाया देश का एकीकरण + कांता
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद -भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम शुक्रवार को देवबंद पहुंची। यहां भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की वजह से ही देश का एकीकरण संभव हो सका।
प्रीत विहार कालोनी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा के आवास पर हुए कार्यक्रम में कांता कर्दम ने कहा कि सरदार पटेल के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत का विचार सर्वोपरि था। उन्होंने देश की 550 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय कराया। पटेल का कहना था कि उन्हें सबसे ज्यादा खुशी राष्ट्र की सेवा करने से मिलती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पटेल जी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। प्रधानमंत्री का संकल्प 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह ने कहा कि भाजपा ने सरदार पटेल को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का काम किया है। अजय गर्ग, विवेक तायल, दीपकराज सिंघल, चौ. रविंद्र सिंह, अतुल माहेश्वरी, हरिओम सिंघल, विकास देशवाल, योगेश शर्मा, मनोज नामदेव आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ