जिला न्यायालय स्थित सभागार में बाहय न्यायाल देवबन्द में नवनिर्मित एक कक्षीय न्यायालय भवन एवं न्यायिक अधिकारीगण हेतु एक श्रेणी 05 के आवास का हुआ लोकार्पण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- जिला न्यायालय स्थित सभागार में बाहय न्यायालय देवबन्द में नवनिर्मित एक कक्षीय न्यायालय भवन एवं न्यायिक अधिकारीगण हेतु एक श्रेणी 05 के आवास का लोकार्पण माननीय न्यायमूर्ति श्री अरूण भंसाली, मुख्य न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अवस्थापना समिति / वरिष्ठ न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री अब्दुल मुईन, प्रशासनिक न्यायाधीश, सत्र संभाग सहारनपुर की गरिमामयी उपस्थिति में वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से किया गया।
समारोह में जिला न्यायाधीश श्री सतेन्द्र कुमार द्वारा परियोजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान दी गयी। समारोह को सम्बोधित करते हुये सर्वप्रथम माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री अब्दुल मुईन द्वारा नये न्यायालय एवं आवासीय भवन के निर्माण पर हर्ष व्यक्त किया गया एवं विशेप रूप से उल्लेखित किया गया कि न्यायालय का कार्य केवल समय पर न्याय देना ही नही है, अपितु सम्मान के साथ न्याय देना है। न्यायलय में अच्छी अवस्थापना सुविधाओं को विकसित करना ही इस दिशा में अच्छा प्रयास है। उसके पश्चात माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार गुप्ता अध्यक्ष अवस्थापना समिति द्वारा जिला न्यायालय में चल रही परियोजओं के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया एवं बहुमजिंला निर्माण के महत्व पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में माननीय न्यायमूर्ति श्री अरूण भंसाली मुख्य न्यायाधीश, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा परियोजना के पूर्ण होने पर माननीय प्रशासनिक न्यायाधीश एवं जिला न्यायाधीश सहारनपुर एवं परियोजना को पूर्ण करने में सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को बधाई दी गयी एवं यह भी कहा गया कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर वादकारीगण को न्याय मिलना सुलभ होगा। माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय यह भी अपेक्षा की गयी की अच्छी अवस्थापना सुविधाओं का उपयोग वादकारीगण को त्वरित न्याय देने के लिये किया जायेगा। कार्यकम का संचालन लधुवाद न्यायाधीश श्रीमती पूजा गुप्ता एवं सिविल जज (जू०डि) नगर सुश्री आकांक्षा तिवारी द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। कार्यकम में श्री मनीप बंसल, जिलाधिकारी, सहारनपुर, श्री आशीप तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर एवं डा० प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहारनपुर, अध्यक्ष सहारनपुर अधिवक्ता संघ श्री अभय सैनी एवं महासचिव श्री अजय कौशिक द्वारा प्रतिभाग किया गया। बार संघ देवबन्द की ओर से अध्यक्ष श्री विरेन्द्र पाल सिंह एवं महासचिव श्री राकेश कुमार आर्य एवं बार संघ बेहट की ओर से अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता ठा० प्रदीप सिंह एवं महासचिव श्री सुनील सैनी द्वारा प्रतिभाग किया गया। समारोह के अंत में श्री विकास गुप्ता, अध्यक्ष अवस्थापना उपसमिति/अपर जिला जज कक्ष सं० 03 द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश, माननीय अध्यक्ष अवस्थापना समिति / वरिष्ठ न्यायाधीश एवं माननीय प्रशासनिक न्यायाधीश महोदया का विशेष आभार प्रकट किया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा उपस्थित प्रशासनिक / पुलिस अधिकारीगण, न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोशिएशन के पदाधिकारीगण, कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारीगण एवं न्यायालय के उपस्थित सभी कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ