बिजली बिल राहत योजना को लेकर पार्षद नदीम अंसारी की पहल, अधिशासी अभियंता से की अहम मुलाकात
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-वार्ड संख्या 59 के पार्षद नदीम अंसारी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड (रेड एवं एडमिन) 33/11 केवी उपकेंद्र घंटाघर से मुलाकात की। इस दौरान पार्षद नदीम अंसारी ने योजना के अंतर्गत बकाया बिजली बिलों पर मिलने वाली मूलधन व ब्याज में छूट की प्रक्रिया, पात्रता और लाभ उठाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
पार्षद नदीम अंसारी ने अधिकारियों से स्पष्ट किया कि इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य वार्ड 59 के उन उपभोक्ताओं को राहत दिलाना है, जो लंबे समय से बकाया बिजली बिलों के कारण परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता को आर्थिक राहत मिले और बिजली उपभोक्ता योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ी सही और प्रमाणिक जानकारी लेकर वे अपने वार्ड के बकायेदार उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे, ताकि वे समय रहते योजना का लाभ लेकर अपने लंबित बिलों का निस्तारण कर सकें। पार्षद ने आश्वासन दिया कि वार्ड 59 की जनता के हित में वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाए रखेंगे।
0 टिप्पणियाँ