बॉक्सिंग खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई पंच की ताकत
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-बॉक्सिंग खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) एवं जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर की सचिव ऋतू रानी के द्वारा किया गया।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 दिसम्बर, 2025 तक लखनऊ में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग कराने हेतु मण्डल स्तरीय बॉक्सिंग चयन ट्रायल राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में अंशिका त्यागी, शिवांकी, लक्षिता शर्मा (मुजफ्फरनगर) संजना, मानसी, (शामली) आस्था पाहवा, हर्षिका राणा, कन्नू देवी (सहारनपुर) का चयन किया गया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) एवं जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर की सचिव ऋतू रानी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग), जिला बॉक्सिंग संघ सहारनपुर की सचिव ऋतू रानी, नवीन त्यागी, विक्रम राणा, तबरेज अहमद, लाल धर्मेन्द्र प्रताप आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ