Ticker

6/recent/ticker-posts

कल सहारनपुर में होगा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन

 कल सहारनपुर में होगा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- सहारनपुर में रविवार 07 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। उनके कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार सीएम का आने–जाने का पूरा समय निर्धारण किया गया है। 

रविवार दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री उत्तराखंड के काठगढ़ (गढ़वाल) स्थित ग्रास्टन गंज हेलिपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 4:00 बजे सहारनपुर पुलिस लाइन हेलिपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा 4:10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहाँ 4:10 से 5:10 बजे तक बैठक निर्धारित है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5:10 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 5:25 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 5:30 बजे राजकीय विमान द्वारा लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 6:35 बजे आगमन होगा। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सभी सम्बंधित विभागों को समयानुसार तैनाती और व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।




        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कल सहारनपुर में होगा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन