धूमधाम से निकाली गई श्री साई पालकी शोभा यात्रा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -आज मंगलवार को श्री साई हरि संकीर्तन परिवार समिति रजि.द्वारा भव्य साई पालकी शोभा यात्रा निकाली गई! पटेल नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा को विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मंगल स्नान कराया बाबा की पालकी को सुंदर रूप से सजाया गया जिसमें बाबा विराजमान हुए!
हर साल की परंपरा को निभाते हुए शोभायात्रा के आगे श्रद्धा सबूरी का ध्वज लिए हुए युवक चल रहे थेगणेश जी की मूर्ति सुंदर झांकी के रूप में आगे चल रही थीपटेल नगर को चावड़ी के रूप में बहुत सुंदर सजाया गया था जहां से नासिक बैंड के साथ शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया, डीजे पर बाबा के भजन बज रहे थे महिलाएं बच्चे नाचते गाते साई बाबा की जय करते हुए चल रहे थे माहौल भक्ति में हो गया!शोभा यात्रा का रूट पटेल नगर से प्रारंभ होकर, सुभाष नगर मंदिर, अंबाला रोड, माधव प्रसाद गली, गुरुद्वारा रोड ,माल गोदाम होते हुए रेलवे क्लब बाबा की द्वारका माई पर संपन्न हुई! समापन के बाद भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया इसके साथ बाबा की हांडी का अटूट प्रसाद लंगर के रूप में वितरित किया गया! रेलवे क्लब में श्री साईबाबा के प्रति श्रद्धा और आस्था अटूट दिखाई दी! मौके पर प्रमुख रूप से प्रवीण चांदना, राजीव शर्मा, आशु सिंधु ,किशोर पराशर ,नंदकिशोर नंदी, विजय भाटिया, राजेश मेहता, विनोद कुमार, गौरव भसीन, गोल्डी चांदना, हरिओम अरोड़ा, पंकज ग्रोवर, संजय अरोड़ा, मुकेश सेठ,कंवर दिलीप सिंधु, राणा सिंधु, प्रदीप कुमार, अमित वत्ता, तरुण भसीन, विपुल सिंधु, दीपक भाटिया, अमित सिंधु आदि उपस्थित रहे!


0 टिप्पणियाँ