जनकल्याणकारी योजनों से 1425क्षेत्रवासी लाभान्वित,470लोगों को विभिन्न प्रमाणपत्र
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विकास खण्ड भगवानपुर के खेड़ी शिकोहपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलपुरा में जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनों से 1425 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया।
विभिन्न विभागों के माध्यम से 470लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 2030लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग।इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 147समस्याएं दर्ज कराई गईं,जिनमें से 96 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में पहली बार सभी न्याय पंचायतों में जन जन की सरकार जन जन के द्वार के तहत बहुउद्देशीय शिविर में सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज आयोजित किए गए शिविर में दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया,लगभग 1895लोगों को संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 147शिकायतें दर्ज कराई गई, जिसमें विद्युत बिलों से संबंधित,भूमि विवाद,राशन,अवैध कब्जा,जाति जन्म प्रमाणपत्र आदि से संबंधित थी,जिसमें 96का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़,मंडल महामंत्री बुग्गावाला झबल सिंह सहगल, भाजपा नेता सतीश कुमार,खंड विकास अधिकारी भगवानपुर आलोक गार्गेय,तहसीलदार दयाराम सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ