Ticker

6/recent/ticker-posts

नर सेवा ही है नारायण सेवा, खूब करें जनसेवा

 नर सेवा ही है नारायण सेवा, खूब करें जनसेवा

विभिन्न संगठनों ने निर्धनों को बांटे गर्म कपड़े व कंबल

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद -विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को नर नारायण सेवा के अंतर्गत कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए निर्धन व असहाय लोगों को गर्म कपड़ों और कंबलों का वितरण किया।

सामाजिक संस्था उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने चार से 12 साल तक के बच्चों को जर्सी, स्वेटर, जैकेट एवं महिलाओं को कार्डिगन व शाल वितरित किए। मंच के प्रदेश अध्यक्ष चौ. ओमपाल सिंह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सभी संपन्न लोगों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। डा. कल्याण सिंह, हाजी हनीफ, रहतू त्यागी, अंग्रेश पंवार, विजय बजाज, शिवकुमार कश्यप, जयपाल धीमान, मोहसिन, रेखा, अमिता शर्मा, चंदौ आदि मौजूद रहे। वहीं, जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में आर्य समाज देवबंद प्रांगण में वैदिक यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ के पुरोहित शिवराज आर्य, यजमान डा. सुरेंद्र आर्य एवं डा. ऊषा आर्या रहे। यज्ञ के बाद नर नारायण सेवा के तहत ब्लाक के 11 गांवों से आए जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए। कोषाध्यक्ष अजब सिंह आर्य, मुकेश आर्य, विपिन आर्य,  जी ने किया। अमरीश आर्य, ईश्वर आर्य, यशपाल आर्य, डा. कल्याण आर्य, डा. अजब सिंह आर्य, राजवीर आर्य, सुरेंद्र आर्य, प्रधान राजवीर आर्य आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अधिवेशन की अनुमति निरस्त किए जाने के विरोध में बामसेफ कार्यकर्ताओं ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन