गौरवशाली उपलब्धि : प्रोफेसर संदीप गुप्ता अंतर विश्वविद्यालय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक नामित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- अंतर विश्वविद्यालय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के स्पोर्ट्स ऑफिसर व सहारनपुर जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता को पर्यवेक्षक नामित किया है। प्रोफेसर संदीप गुप्ता को सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता व सहसचिव मुस्तकीम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के तत्वाधान मे पुरुष वर्ग की अंतर विश्वविद्यालय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान के जयपुर शहर में स्थापित इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट विश्वविद्यालय द्वारा 8 से 12 जनवरी तक आयोजित हो रही है। उक्त अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता को खेल के नियमानुसार निर्विघ्न रूप से सफलता पूर्वक आयोजन के लिए भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली ने माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के स्पोर्ट्स ऑफिसर व सहारनपुर जिला ओलंपिक संघ के सचिव प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता को पर्यवेक्षक नामित किया है। उन्होने बताया कि निश्चित रूप में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय एवं सहारनपुर जिला ओलंपिक संघ के लिए प्रोफेसर संदीप गुप्ता का उक्त पद प्राप्ति सहारनपुर जिले के लिए एक गौरवमयी उपलब्धि है। मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि प्रोफेसर संदीप गुप्ता से पूर्व सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता जब वे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के क्रीड़ाधिकारी पद पर नियुक्त थे, यह भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली की पर्यवेक्षक वाली भूमिका वर्ष 1987, 1988, 1989 में सफलता पूर्वक निभा चुके हैं ।प्रोफेसर संदीप गुप्ता की इस सम्मानजनक पद प्राप्ति पर जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, यशपाल सिंह पुंडीर, पंकज गर्ग, अनिल भाटी, समाजसेवी रश्मि टेरेंस, सोनवीर सिंह, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, लाल धर्मेंद्र प्रताप, तंजीम फातिमा, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, हैदर चौधरी, मुस्तकीम अंसारी, प्रवीण सैनी डॉ. मनोज सिंधी, रवि कोरी आदि ने खुशी बधाई दी।

0 टिप्पणियाँ