Ticker

6/recent/ticker-posts

पशु चिकित्सक मनोज कुमार मित्तल का सहारनपुर में अचानक हृदय गति रुकने से हुआ निधन

पशु चिकित्सक मनोज कुमार मित्तल का सहारनपुर में अचानक हृदय गति रुकने से हुआ निधन 

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भूरीबांस के मूल निवासी एवं पशु चिकित्सक मनोज कुमार मित्तल का सहारनपुर में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह किराने की दुकान पर सामान ले रहे थे, तभी खड़े-खड़े अचानक गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय पशु चिकित्सक मनोज कुमार मित्तल मूल रूप से नकुड़ ब्लॉक के ग्राम भूरीबांस के रहने वाले थे और वर्तमान में सहारनपुर में निवास कर रहे थे। बीती रात वह किराने की दुकान पर सामान्य एवं हँसी-खुशी के माहौल में सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह नीचे गिर पड़े। चिकित्सकीय दृष्टि से हृदय गति रुकना उनकी मृत्यु का कारण बताया जा रहा है। घटना इतनी अचानक थी कि आसपास मौजूद लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं ग्राम भूरीबांस सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात लगभग 11 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया। शुक्रवार सुबह गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।पशु चिकित्सक मनोज कुमार मित्तल के असमय निधन से क्षेत्र ने एक सरल, मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को खो दिया है, जिससे हर वर्ग में शोक का वातावरण बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चौपाल में अधिकारियों ने की कार्यों की समीक्षा, ग्रामीणों की समस्याएं जानीं