Ticker

6/recent/ticker-posts

कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को घरों में दुबकने को किया मजबूर

कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को घरों में दुबकने को किया मजबूर

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-शुक्रवार को नकुड़ क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान गिरकर मात्र तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही पूरे इलाके में घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे और शीतलहर के कारण हालात इतने गंभीर रहे कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सर्दी का असर बाजारों पर भी साफ दिखाई दिया, जहां दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर करीब दो बजे के आसपास सूर्य के दर्शन होने पर लोगों ने कुछ राहत की सांस ली।कम तापमान का दुष्प्रभाव फसलों पर भी पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार जहां कम तापमान गेहूं की फसल की बढ़वार के लिए अनुकूल माना जाता है, वहीं सब्जी, चारा और गन्ने की फसलों के लिए पाला और अत्यधिक ठंड नुकसानदेह साबित हो रही है।सर्दी को देखते हुए नगर पालिका द्वारा नगर में विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसके बावजूद राहगीरों और मजदूर वर्ग को कड़ाके की ठंड से खासा परेशान होना पड़ रहा है। घने कोहरे के चलते दोपहर तक वाहन चलाना भी जोखिम भरा बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा