Ticker

6/recent/ticker-posts

हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत उदास चेहरों पर लौटायी मुस्कान

 हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत उदास चेहरों पर लौटायी मुस्कान

अपने खोए मोबाईल फोन मिलने की उम्मीद खो बैठे मोबाईल स्वामियों को पुलिस का तोहफा 

ढूँढ निकाले 104 मोबाईल फोन,कीमत लगभग पैंतीस लाख रुपये (3500000/- 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारी को सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा सीईआर पोर्टल एवं अन्य  माध्यम से खोए हुए 104 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी, जिनकी कीमत लगभग पैंतीस लाख (3500000रुपये) है।खोये हुये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश,गुजरात ,सिक्किम,महाराष्ट्र,आन्ध्र-प्रदेश,पंजाब,मध्य प्रदेश,राजस्थान,हरियाणा,आदि अन्य राज्यों से बरामद किये गए।बरामद मोबाइल फोन में से 37मोबाईल फोनो के मोबाइल स्वामी गुजरात, सिक्किम, महाराष्ट्र,आन्ध्र-प्रदेश,पंजाब,मध्य प्रदेश, राजस्थान,हरियाणा,आदि राज्यो के अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने के लिये कोतवाली नगर हरिद्वार नहीं आ पाए जिनके मोबाईल फोनो को हरिद्वार पुलिस द्वारा’ कोरियर सर्विस के माध्यम से’ मोबाईल स्वामियों तक पंहूचायें जाएंगे। खोये हुये मोबाइल फोन मिलने पर मोबाइल स्वामियो देश के कई राज्यों से कोतवाली नगर आये औऱ फोन प्राप्त होने पर उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि अगर आपका भी कोई मोबाइल खो जाता है तो इसकी सूचना संबंधित थाने को अवश्य दें हरिद्वार पुलिस प्रयास करेगी कि आपके मोबाइल जल्दी से जल्दी ढूंढ कर आपको उपलब्ध कराएगी आप धैर्य रखें। कुल बरामद मोबाईल फोन=104,जिनकी कीमत लगभग 3500000/-(पैंतीस लाख रुपये) पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन राणा,एसएसआई,गोपाल भट्ट,एसआई नवीन चौहान,नवीन नेगी,संजीत कण्डारी, सिपाही राकेश,निर्मल शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक दिन में 197.5 मीटर पैकेज 01 एवं 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण