Ticker

6/recent/ticker-posts

चैकिंग के दौरान स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 21.31ग्राम स्मैक बरामद

चैकिंग के दौरान स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 21.31ग्राम स्मैक बरामद

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के तहत थाना पथरी व ए.एन.टीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शाहरुख नामक युवक को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नशे के कारोबार मे संलिप्त तत्वों की धरपकड़ के लिए की जा रही कोशिशों के तहत संयुक्त टीम ने पथरी क्षेत्र मे दोगीवाला जाने वाले रास्ते फेरूपुर से आरोपी को दबोचा। आरोपी के कब्जे से बरामद 21.31ग्राम स्मैक की बाजार कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपये है। थाना पथरी में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक दिन में 197.5 मीटर पैकेज 01 एवं 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण