चोरी की मोटर साईकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।ग्राम गढ़ निवासी शौकीन अली ने गत वर्ष 12दिसम्बर को पुलिस को तहरीर देकर सहनेवाज उर्फ नाजी परघर के बाहर से मोटरसाईकिल चोरी करने और वापस मांगने पर सहनेवाज व उसके पिता द्वारा गाली गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गुलड वाले रपटे के पास सलेमपुर रोड से नामजद आरोपी सहनेवाज उर्फ नाजी पुत्र शौकत निवासी ग्राम लहबोली थाना मंगलौर को चोरी की गयी मोटरसाइकिल समेत दबोच लिया।पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी,सुमननगर चौकी प्रभारी अपर उपनिरीक्षक राकेश सिंह,कांस्टेबल हरीश राणा व दीपक रावत शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ