Ticker

6/recent/ticker-posts

घीसा पंथ दरबार में किया तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन

 घीसा पंथ दरबार में किया तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन

सदैव प्रासंगिक रहेंगी घीसा संत महाराज की शिक्षाएं-महंत देवेंद्र दास

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-दुर्गानगर भूपतवाला स्थित सतगुरु घीसा पंथ दरबार में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, हरियाणा,दिल्ली सहित कई राज्यों से संत और श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

खेकड़ा धाम के गद्दीनशीन महंत देवेंद्र दास ने बताया कि गंगा दशहरा और एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में पिछले 20वर्षो से हरिद्वार में सत्संग व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।इस दौरान सतगुरु घीसा संत महाराज के ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ,रात्रि सत्संग का आयोजन किया जाता है।महंत देवेंद्र दास महाराज ने बताया कि कार्यक्रम में संतों द्वारा श्रद्धालु भक्तों को सतगुरू घीसा संत महाराज की शिक्षाओं से अवगत कराया जाता है।उन्होंने कहा कि घीसा संत महाराज की शिक्षाएं सदैव प्रासंगिक रहेंगी ।महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि आम लोग हरिद्वार में सिर्फ गंगा स्नान को ही महत्व देते हैं।लेकिन घीसा पंथ के अनुयायियों के लिए सत्संग का महत्व सर्वाेपरि है।उन्होंने कहा कि सत्संग करने से सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।सद्मार्ग का अनुसरण करने से ईश्वरीय कृपा प्राप्त होती है।जिससे परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को पाश्चात्य संस्कृति को अपनाने के बजाए अपनी संस्कृति को अपनाना चाहिए। फागुन दास महाराज ने बताया कि घीसा पंथ का सबसे बड़ा आश्रम खेकड़ा उत्तर प्रदेश में स्थित है।उन्होंने कहा कि सेवा और सत्संग ही घीसा पंथ का मूलमंत्र है।घीसा पंथ से जुड़े अनुयायी इस मूलमंत्र को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान कर रहे हैं।इस अवसर पर स्वामी राममुनि,स्वामी राम,स्वामी कृष्ण स्वरूप,स्वामी सदानन्द,स्वामी रामानन्द,मुकेश स्वामी, स्वामी अमरदास,बाबा रामदास,मुख्य सेवादार साहब सिंह लाठर,बाबा रणवीर दास,मांगेराम, रामकुमार,बाबा जय भगवान,रजत,मोनू,मुकेश,विजयपाल,संजय,शौकीन,रवि,आशीष,संदीप,संयम, वन्टू, अंकित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक दिन में 197.5 मीटर पैकेज 01 एवं 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण