Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम बनी ओवरऑल विजेता

 प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम बनी ओवरऑल विजेता

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-नए साल की शुरुआत में ही सहारनपुर के जूडो खिलाड़ियों ने प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के जूडोकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला वर्ग में उपविजेता की ट्राफी अपने नाम की और सर्वाधिक पदक जीतते हुए ओवरऑल विजेता होने का गौरव भी प्राप्त किया। 

सहारनपुर जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने आगरा मे संपन हुई प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 5 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल की टीम से प्रतिभाग करते हुए  हार्दिक शर्मा, आर्यन कुमार, शगुन कश्यप, दाक्षि गुप्ता एवं अकांशी ने स्वर्ण पदक, मो0 रोहिल ने रजत पदक व पारस कश्यप ने कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम रौशन कर दिया। उन्होने बताया कि सहारनपुर मंडल के जूडो खिलाड़ियो के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सहारनपुर मंडल की टीम ने पुरुष एवं महिला वर्ग में उपविजेता की ट्राफी अपने नाम की और सर्वाधिक पदक  जीतते हुए ओवरऑल विजेता होने का गौरव भी पाया। टीम के सहारनपुर लौटने पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहारनपुर जिला जूडो संघ के सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता, सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) प्रवीण कुमार, आदेश कुमार, शिवनंदन, सीमा, अमन झा, पुनीत आर्य आदि ने विजेता खिलाडियों एवं टीम मैनेजर रुपेश कुमार का स्वागत किया। सहारनपुर मंडल की जूडो टीम को बधाई देने वालों में सहारनुपर जिला जूडो संघ के संरक्षक ए.सी. गुप्ता, अध्यक्ष डॉ एस.के. शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, अनिल अग्रवाल, पंकज मल्होत्रा, संजय गुप्ता, धीरज जैन, संजीव गुप्ता, अर्णव गुप्ता, रिदम गुप्ता, सूरज प्रताप, दानिश असद, सचिन वर्मा, नौशाद सैफी, विनय जिंदल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तमाम चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया-सपना सोम