Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा सरकार नहीं चाहती कि किसानों का उत्थान हो -ठा. पूरण सिंह

भाजपा सरकार नहीं चाहती कि किसानों का उत्थान हो -ठा. पूरण सिंह

बांग्लादेश पर बोले ठा. पूरण, भारत सरकार उठाए कड़े कदम

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद -किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि किसानों का उत्थान हो। प्रदेश सरकार द्वारा घोषित किया गया गन्ना मूल्य ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। सरकार को गन्ना भाव बढ़ाना चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सकें।

साखन गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में ठा. पूरण सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। किसानों को फसलों को लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य तक नहीं मिल पाता है। कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियां युवाओं को खेती से अलग कर रही है। सरकार को अन्न्दाता किसानों के बारे में सोचने की जरूरत है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर ठा. पूरण सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जो भी हो रहा है, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है। ऐसे में भारत सरकार को चुप नहीं रहना चाहिए। यह समय केंद्र सरकार के बोलने का है। सरकार को बांग्लादेश के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष अजब सिंह व महेश त्यागी ने भी विचार रखें। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी कमलकांत उर्फ मोनू  त्यागी ने अपने काफी साथियों समेत संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर लोकेश राणा, लाखन राणा, महेश त्यागी जयपुर, विश्वास त्यागी, मास्टर विश्वास, बृजभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चौपाल में अधिकारियों ने की कार्यों की समीक्षा, ग्रामीणों की समस्याएं जानीं