दिव्यांग वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने असहाय जरूरतमंदों को किए कंबल वितरित
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-दिव्यांगवाणी- दिव्यांग वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा कई गांव व रामपुर मनिहारान के दिव्यांगों, बुजुर्गों, गरीब विधवाओं व असहाय जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। सर्दी में कंबल पाकर सभी जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।
गांव कुराली, टिपरा, सेहपुर के जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।रामपुर मनिहारान सब्जी मंडी में रामपुर मनिहारान,ग्राम जगरौली, हरडेकी,रेडा,सोनाअर्जुनपुर के दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों ने कंबल प्राप्त किये।संबोधित करते हुए संस्थापक श्री अरुण कुमार सैनी ने कहा कि हमारी संस्था पिछले 7 वर्षों से दिव्यांग व गरीब,असहाय लोगों की सेवा में लगी हुई है।कंबल वितरण, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा, दिव्यांग सहायता आदि कार्य संस्था द्वारा किए जाते हैं।मूकबधिर श्रवण बाधित बच्चों के लिए एक दिव्यांगवाणी श्रवण बाधितार्थ विद्यालय रामपुर मनिहारान में 2019 में शुरू किया गया जिसमें इन बच्चों को सांकेतिक भाषा में शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षा निशुल्क प्रदान की जा रही है।कार्यक्रम में सीताराम सैनी, धर्मवीर प्रजापति, राजू सैनी, पप्पू सैनी, मनोज सैनी, मोनिका गोयल दिल्ली, एडवोकेट लोकेंद्र सैनी, सचिन राणा, सोमपाल सैनी आदि सहयोगी शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ