अल्पसंख्यक समाज के पात्र व्यक्तियों को भी मिले योजनाओं का लाभ- फरजाना
अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने में न हो विलम्ब-फरजाना
रिपोर्ट श्रवण झा
भीमताल-अल्पसंख्यक कल्याण आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेग़म ने विकास भवन में अल्पसंख्यक कल्याण हेतु संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि आयोग प्रतिबद्धताओं के अनुसार अल्पसंख्यक समुदाय का कल्याण एवं उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार सर्वाेच्च प्राथमिकता पर है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के आर्थिक,सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए प्रयास किए जायें,जिनमें शिक्षा,गरीबी रेखा से ऊपर उठाने,कौशल विकास तथा स्व-रोजगार हेतु सहायता प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाये।उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र प्राथमिकता के आधार पर जारी किये जायें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक विलम्ब करने या आनाकानी करने वालों के खिलाफ आयोग को शिकायत मिलते ही आयोग द्वारा सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र अल्पसंख्यक व्यक्तियों को भी प्राथमिकता के आधार पर लाभांवित किया जाये।उन्होंने कुछ विभागों के अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रारूप डाटा उपलब्ध न कराने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि सोमवार तक ई-मेल के माध्यम से आयोग को डाटा उपलब्ध कराया जाये।उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार का ध्यय है कि जनता परेशान न हो और जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये,योजनाओं का लाभ समय पर व आसानी से मिले।आयोग के सचिव जेएस रावत ने बताया कि 30विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत संचालित योजनाओं से अल्संख्यको के लाभांवित होने एवं न होने से सम्बन्धित सभी पहलुओं को शामिल करते हुए आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन में शामिल किया जायेगा।बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण,शिक्षा, समाज कल्याण,पंचायतीराज,ग्राम्य विकास,बाल विकास,चिकित्सा,पुलिस,पूर्ति,कृषि,उद्यान, मत्स्य, पशुपालन आदि विभागों की समीक्षा के दौरान आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेग़म ने विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत अल्पसंख्यकों लाभांवित करने से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये। बैठक में अल्पसंख्यक आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां कराई उपलब्ध सेवायोजन विभाग द्वारा 111अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को रोजगार हेतु प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। महिला कल्याण विभाग द्वारा 689पेंशन 245 प्रत्यकता पेंशन जिला उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार योजनाअंतर्गत 6लोगों को लाभ दिया गया।श्रम विभाग द्वारा 400श्रमिको का पंजीकरण किया गया।समाज कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी बालिकाओं की शिक्षा किसान हेतू 272 बालिकाओं को योजना के अंतर्गत लाभ दिया गया।बैठक में आयोग के सदस्य सुरेन्द्र जैन,नफीस अहमद,येशी थुप्तन,शकील अहमद,मौहम्मद तस्लीम,जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी,जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बैनी,जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश बैनी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ