Ticker

6/recent/ticker-posts

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सांसद व विधायकों ने दी मेयर किरण जैसल को बधाई

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सांसद व विधायकों ने दी मेयर किरण जैसल को बधाई

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-मेयर किरण जैसल का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नगर विधायक मदन कौशिक,रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने डामकोठी में मेयर किरण जैसल को बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर बधाई दी।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मेयर किरण जैसल का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियां भरा है।शहर के विकास में मेयर किरण जैसल निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति में महिलाओं को उचित सम्मान दे रही है।अपनी कार्यकुशलता से मेयर किरण जैसल अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनी हुई हैं।विधायक मदन कौशिक एवं आदेश चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि मेयर किरण जैसल धर्मनगरी का चहंुमुखी विकास कर रही हैं।कर्मचारियों के हितों और शहर के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।नेतृत्व क्षमता से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि मेयर किरण जैसलमेर के अनुभव का लाभ नगर निगम क्षेत्र की जनता को प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी,विमल कुमार,हीरा सिंह बिष्ट,अभिनव चौहान भी मौजूद रहे और मेयर को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खेल स्पद्र्धा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन