Ticker

6/recent/ticker-posts

पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में वार्ड में चलाया वृहद सफाई अभियान

पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में वार्ड में चलाया वृहद सफाई अभियान

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-वार्ड 44त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में वार्ड में वृहद सफाई अभियान चलाया गया और सड़कों एवं नाले नालियों की सफाई कर में बड़ी स्वच्छता का संदेश दिया।स्वच्छता अभियान में नगर निगम के पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल,अखिल कुमार एवं स्थानीय निवासी शामिल हुए।

इस दौरान पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि बीमारियों एवं संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखें। गंदगी इधर-उधर ना फंेकें,वेस्ट सामग्री नियत स्थान पर ही डालें।नगर निगम के कर्मचारियों का सहयोग करें।हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। अहसान अंसारी ने कहा कि वार्ड की जनता सफाई के प्रति जागरूक होगी तो क्षेत्र स्वच्छ व सुंदर होगा। जाफिर अंसारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को गंदगी मुक्त की शपथ लेनी चाहिए। नाले नालियों की नियमित सफाई होनी चाहिऐ।सड़कों को कूड़ा मुक्त मुक्त करने में सभी को सहयोग करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को स्वच्छ अभियान के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।पार्षद एहसान अंसारी लगातार स्वच्छता के प्रति जागरुक हैं। उन्हीं के प्रयासों से अन्य लोग भी सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खेल स्पद्र्धा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन