टैलेंट हंट प्रतियोगिता में आफिया खान अव्वल
प्रतियोगिता में सफल रहे 25 प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
इस्लामिया ग्रुप ऑफ कालेज में हुई प्रतियोगिता में शामिल हुए थे एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद- इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आफिया खान समेत सफल 25 प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के एक हज़ार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
कालेज परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अपर कमिश्नर भानू प्रताप यादव ने कहा कि टैलेंट हंट जैसी प्रतियोगिता छात्रों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती हैं। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को सही दिशा देने का भी काम करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि वही बच्चे प्रतियोगिताएं जीतते हैं जो इनमें भाग लेते हैं। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डा. वकील अहमद ने बताया कि टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आफिया खान समेत दीपांशु सैनी, सफीना नाज, फरीहा, सुमैया, उत्कर्ष त्यागी, तनु, उम्मेमतुननिसा, अब्दुल रज्जाक व हुजैफा को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर प्रोफेसर तनवीर चिश्ती, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह, सचिव राकेश आर्य, इम्तिनान सिद्दीकी, विक्रम सिंह, प्रवीण मिश्रा, विजय गुप्ता, फौजिया खान, हेम सिंह, मुसर्रत, मधुबाला, बासित अली, इकराम अली आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ