ईदगाह देवबंद में सवेरे 7.15 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज
इस वर्ष एक आदमी का सदका-ए-फितर 50 रुपये तय
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद-ईदगाह वक्फ कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सवेरे सवा सात बजे अदा कराए जाने का फैसला लिया गया। साथ ही इस बार का एक आदमी का सदका-ए-फितर 50 रुपये तय किया गया है। कमेटी ने मुस्लिम समाज से ईद की नमाज सडकों पर अदा न करने का आह्वान किया।
रविवार को शेखुल हिंद हाल में आयोजित हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईदगाह में ईदुल फितर की नमाज सवेरे सवा सात बजे, दारुल उलूम वक्फ की अतियाबुल मस्जिद में 7.30 बजे, दारुल उलूम की रशीद मस्जिद में 7.45 बजे और जामा मस्जिद में आठ बजे अदा की जाएगी। ईदगाह में प्रसिद्ध आलिम मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी नमाज अदा कराएंगे। कमेटी के सचिव अनस सिद्दीकी ने बताया कि इस बार एक आदमी का सदका-ए-फितर 50 रुपये तय किया गया। अध्यक्ष डॉ. अनवर सईद ने पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग को पत्र भेजकर ईदगाह के आसपास साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर दारुल उलूम के नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी, जामा मस्जिद के मुतवल्ली खुर्रम उस्मानी, अहमद फराज, तहसीन खां, सईद अंसारी, सुहैल सिद्दीकी, मुफ्ती रिहान, मौलाना दिलशाद कासमी, फहीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ