जमीन की वसीयत कराने को लेकर मां के साथ मारपीट, घायल
बेटे ने पुत्र के साथ मिल मारपीट कर किया घायल
रिपोर्ट समीर चौधरी
देवबंद -जबरन जमीन की वसीयत अपने नाम करने को लेकर पुत्र व पोते ने मां के साथ मारपीट की। महिला के दूसरे बेटे ने आरोपित भाई भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बाबूपुर नगली गांव निवासी विकास रविवार को अपनी घायल मां शिक्षा देवी को साथ लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। विकास ने बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। घर पर उसकी मां शिक्षा देवी के साथ उसके भाई तथा उसके पुत्र ने मां के हिस्से की जमीन को जबरदस्ती अपने नाम वसीयत कराने को लेकर मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई। इस बीच वह घर लौट आया और जब उसने इस घटना का विरोध किया तो आरोपितों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त मां बेटे ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा का कहना है कि महिला को मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है। जांच कर आरोपितों पर कार्रवाई होगी।
0 टिप्पणियाँ