Ticker

6/recent/ticker-posts

साहित्यकार रमेश चंद्र छबीला का नवीनतम कहानी संग्रह आज का उजाला का शानदार विमोचन समारोह हुआ

 साहित्यकार रमेश चंद्र छबीला का नवीनतम कहानी संग्रह आज का उजाला का शानदार विमोचन समारोह हुआ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर - अंबाला रोड स्थित स्वामी राम तीरथ केंद्र में नगर के विख्यात साहित्यकार, सजग पत्रकार रमेश चंद्र छबीला द्वारा लिखित नवीनतम कहानी संग्रह आज का उजाला का शानदार विमोचन समारोह सारंग सामाजिक संगठन तत्वावधान में आयोजित किया गया!

समारोह में अंबाला से विशेष रूप से आए शुभ तारिका के संपादक विजय कुमार, श्याम कुमार सैनी ,पंकज शर्मा, रमेश चंद्र छ्ब्बीला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया! मुदित जैन,  सुरेंद्र शर्मा, सौरभ सिंघल, पार्षद सुभाष चंद्र, जी. एस बब्बर,रविंद्र गुप्ता, रवि बख्शी ने अतिथियों का माल्या अर्पण कर स्वागत किया! साहित्य ,कला और शिक्षा जगत के  गण मान्य लोगों ने लेखक रमेश चंद्र छबीला का गर्म जोशी से स्वागत किया तालिया की गड़गड़ाहट के बीच नवीनतम कहानी संग्रह का अनावरण हुआ! सभागार में उत्सव का माहौल बन गया! मुख्य वक्ता डॉक्टर वीरेंद्र आज़म ने कहानी संग्रह में प्रकाशित दसों कहानियों का विश्लेषण किया कहानी के आकर्षक संवादों को सुनाया उन्होंने लेखक की उपलब्धियां के बारे में भी बताया! 
डॉ विजेंद्र पाल शर्मा द्वारा शुभ संदेश अरुण कुमार श्री ने पढ़ते हुए सभी को बताया आपकी साहित्यिक उपलब्धियां के लिए देश की अनेक संस्थाओं ने आपको सम्मानित किया ही है कई राष्ट्रीय कहानी प्रतियोगिता में भी अपने पुरस्कार अर्जित किए हैं जो जनपद सहारनपुर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है !आपको साधुवाद देता हूँ!  इनके अलावा डॉ सुकेश शर्मा , आहवान जैन, श्रीमती कीर्ति चुग, सतीश कुमार आर्य, राकेश वत्स,विनोद भ्रंग, विनीता जैन ,वेद प्रकाश पोपली, राजीव उपाध्याय, इशाक् अली सुंदर, आदि नहीं दी शुभकामनाएं देते हुए विचार रखें! सारंग संस्था द्वारा रमेश चंद्र छबीला विजय कुमार पंकज शर्मा का शाल उड़ाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया! विमोचन समारोह में मुख्य रूप से अनिल तलुजा, महेश रज़रवाल, विनोद खुराना, नीना शर्मा, प्रीति बख्शी उर्वशी  दत्ता, अनुमपा  महाजन,बालकृष्ण शर्मा, अमित उपाध्याय, मनोज सैनी नरेश कुमार सैनी पूनम सैनी ललितेश सूरी, स्वर्णिका जैन, रोहित कुमार जैन ,सुनील शर्मा, दीपक कुमार जैन, साक्षी जैन ,के के गर्ग रामकुमार शर्मा ,विपिन सलूजाआदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन रवि बख्शी ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन