Ticker

6/recent/ticker-posts

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर लखनऊ मे माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000+ महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म 'रोजगार संगम पोर्टल' के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग एवं नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड, कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु ₹3,849 लाख की धनराशि का डीबीटी अंतरण किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रामपुर मनिहारान श्री देवेंद्र निम रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में नवचयनित 3 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए तथा कार्यक्रम का सजी  प्रसारंण भी देखा गयाl।कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण श्री प्रणय कृष्ण, जिला कार्यक्रम अधिकारी  दुर्गेश प्रताप सिंह सहित जनपद की आंगनबाडी कार्यकर्ता, समस्त मुख्य सेविकाएं, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डीएम ने की उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक