अग्रसर आर.एन. टैगोर विद्या पीठ ने किया वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
रिपोर्ट नदीम निजामी
नकुड़-शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर आर.एन. टैगोर विद्या पीठ में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया।
घोषित परिणामों में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने अभिभावकों और शिक्षकों का मान बढ़ाया।कक्षा 8 की छात्रा आरुषि पांचाल ने 99.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जिसे संस्थान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह के इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले क्षेत्र के दो युवाओं अखिल कुमार (518वीं रैंक) व मनोज कुमार (628वीं रैंक) को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक चन्द्रशेखर मित्तल ने दोनों प्रतिभाओं को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होती हैं। तथा यह संदेश देती हैं कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में पत्रकार देवेंद्र चौहान, ठाकुर नैन सिंह, योगी बीर सिंह, सुधीर सेन, धीर सिंह निरंकारी, सत्यम मित्तल, प्रधानाचार्य अर्चना गुप्ता व स्वाति जैन आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ