Ticker

6/recent/ticker-posts

उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

 उ०प्र०राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सर्किट हाउस में की महिला जन सुनवाई

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-मा० सदस्या, उ०प्र०राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा सर्किट हाउस सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाल विवाह मुक्त अभियान, समापन एवं जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ  मा० सदस्या द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मनित करते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा- बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत 10 नवजात बालिकाओं को बधाई पत्र व बेबी किट देकर बेटी के जन्म पर उत्साहवर्धन किया गया। इसी के साथ जनपद की इण्टर मीडिएट व हाईस्कूल की टॉपर बालिकाओं को डेमो चेक व सम्मान पत्र, टी-शर्ट व कैप देकर सम्मानित किया गया। उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को सम्मान पत्र वितरित किये गये।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रायल, नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में "बाल विवाह मुक्त भारत (Bal Vivah Mukt Bharat-BVMB) अभियान" दिनांक 27 नवम्बर, 2025 से 08 मार्च, 2025 तक 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम के समापन के अन्तर्गत बाल विवाह की रोकथाम हेतु अभियान में विशेष सहायोग प्रदान करने वाली महिलाओं को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के तृतीय चरण में मा० सदस्या, उ०प्र० राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप द्वारा जननुवाई कार्यक्रम के तहत महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई करते हुए उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 13 प्रकरणों पर मा० सदस्या के द्वारा सुनवाई की गयी तथा प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त शिकायती प्रकरणों में 11 प्रकरण पुलिस विभाग (घरेलू हिंसा), 01 पैसों के लेन-देन से सम्बन्धित तथा 01 प्रकरण मा० शिक्षा विभाग से सम्बन्धित प्राप्त हुआ हैं। जनसुनवाई के उपरान्त जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूक करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलायी गयी।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दुर्गेश प्रताप सिंह, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री अजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री अर्चना, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती सुमन गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नगर निगम श्रीमती संगीता गुप्ता के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

         

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जी.आर.डी. देहरादून के अंतिम वर्ष के 77 छात्र-छात्राओं का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन