Ticker

6/recent/ticker-posts

पालिका अध्यक्ष ने कराया पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

पालिका अध्यक्ष ने कराया पार्कों के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार .-नगरपालिका शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड 13नवोदय नगर की हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी में पांच पार्को के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ कराया।पार्कों का सौंदर्यकरण के अंतर्गत हरियाली को बढ़ावा देने के साथ पार्क में बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।सहयोग के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष अटल पंवार,सचिव प्रवीण गर्ग,उपसचिव चेतन साहनी, उपाध्यक्ष अक्षत जैन,प्रवीण शर्मा,सभासद दीपक नौटियाल,मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी,अवधेश रॉय,प्रदीप चंदेल,श्वेता सिंह,बागेश्वरी,भानु प्रताप,नीरज प्रेमी,संचित डागर,अंशुल शर्मा,देव विख्यात भाटी,रवि वर्मा,गौरव गुर्जर,रविंद्र उनियाल,आदित्य मलिक,रोशन,सुरेश पालगे,एमके रैना,आरसी दीक्षित,एचएन गुप्ता,सत्यम राजपूत,नवीन तिवारी,पंकज श्रीवास्तव,सुनीता जैन, सुनीता अग्रवाल,नेहा वाजपेयी,केसी पांडेय,दीपा सिंह,सपना पंडित सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

इतिहास गवाह है कि जब-जब महिलाओं को अवसर मिला,उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया-रेखा नेगी