ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी ने किया महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने कहा कि महिला किसी भी मामले में पुरूषों से पीछे नहीं है।महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपनी सशक्त उपस्थित दर्ज करा रही हैं।उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी कठिन ड्यूटी करने के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रही हैं।सम्मानित किए जाने पर महिला पुलिसकर्मियों ने कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा व एसएसआई खेमेंद्र गंगवार का आभार जताया और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम व घटनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
0 टिप्पणियाँ