ग्राम प्रधान के घर पर हमले के चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-होली के दिन ग्राम प्रधान के घर में घुसकर हमला और मारपीट करने के मामले में थाना सिडकुल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।फ़रार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
5मार्च को प्रमोद पाल ने पुलिस को तहरीर देकर राजीव पाल आदि के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। तहरीर के अनुसार आरोपियों द्वारा एक राय होकर लाठी-डंडों व तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुस आए तथा वादी व उसके परिजनों के साथ मारपीट की,गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।साथ ही जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया गया।मुकद्मा दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना एसआई अनिल बिष्ट को सौंपी गयी थी।जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने शनिवार को 4 आरोपियों जतिन उर्फ भारत पुत्र परमाल सिंह निवासी जयराम जोत थाना कर्नलगंज,जिला गोंडा उ.प्र.,राजीव पाल पुत्र जंग बहादुर निवासी मंसूरपुर मुजफ्फरनगर उ.प्र.,रोहन सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम धारूवाला मंडावली जिला बिजनौर उ.प्र. व सागर पुत्र मामचंद निवासी रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर उ.प्र. को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,एसएसआई देवेंद्र तोमर,हेडकांस्टेबल संजय सिंह, देशराज,जितेन्द्र मलिक,कांस्टेबल रोहित कुमार,गजेंद्र तोमर,अनिल कण्डारी,मनीष व अरविन्द कुमार शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ