गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का रजत जयंती समारोह आयोजित
2040 के बाद देश में ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे पेंशनर्स-चंद्रशेखर भट्ट
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन का रजत जयंती समारोह ऋषिकुल ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।समारोह का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों और अतिथीयों ने दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और सभी ने फूलों से होली खेली।गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जिलाध्यक्ष बीपी चौहान की अध्यक्षता और महामंत्री जेपी चाहर तथा प्रकाश जोशी के संचालन में आयोजित रजत समारोह में वक्ताओं ने सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्र के विकास में पेंशनर्स की उपयोगिता को जरूरी बताया।
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गो की सेवा और जनसमस्याओं के निराकरण में वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि 2040के बाद देश में पेंशनर्स ढूंढने से नहीं मिलेंगे। इसलिए पेंशनर्स की एकता जरूरी है।उन्होंने कहा कि देश में राजशाही के समय सेवकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन व्यवस्था शुरू की गई थी। जिसका स्वरूप बदला जा रहा है। अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.डा.सुनील कुमार जोशी ने जीपीडब्लूओ के संगठनात्मक कार्यों को समाज हित में जरूरी बताया।प्रो.जोशी ने कहा कि बढ़ती उम्र में आपसी मेल जोल और सक्रियता अच्छे स्वास्थ्य के लिए सहायक होता है। अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रमाकांत पांडेय ने प्रदेश एवं राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के पेंशनर्स की उपयोगिता और इनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।महामंत्री जेपी चाहर ने संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला और एक 11 सूत्रीय मांगपत्र जारी करते हुए 8वें वेतन आयोग द्वारा पेंशन पुनरीक्षण की कार्यवाही पर दृष्टि रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम में गोल्डन कार्ड की समस्याओं, नोशनल इंक्रीमेंट, पेंशनर्स दिवस पर भी चर्चा की गयी।इस अवसर पर सेवानिवृत्त अर्थ संख्याधिकारी आरके जोशी द्वारा संपादित सेकंड इनिंग शीर्षांक से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।समारोह में जीपीडब्लूओ के प्रांतीय महामंत्री बालीराम चौहान,मेलाधिकारी स्वास्थ्य डा.मनोज वर्मा,सेवानिवृत्त ज्वाइंट कमिश्नर टैक्स विश्वंभर दयाल,एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण रामजीलाल,चौधरी चरण सिंह,विद्यासागर गुप्ता,बाबूलाल सुमन,हरदयाल अरोड़ा,एससीएस भास्कर,शिवचरण, रामसागर सिंह, सुभाषचंद्र ग्रोवर,महेशचंद त्यागी,शिवकुमार शर्मा,एमपी सिंह गोयल, मिट्ठनलाल शर्मा,अतर सिंह,संगठन संरक्षक वीके गुप्ता,ओपी तिवारी,एमके अग्रवाल,बीपी सिंह सैनी, सुखवंश सिंह,आरडी अग्रवाल, आरके अग्रवाल,रामसरीख,पंकज गुप्ता,रमेश पंत, ब्रह्मानंद कंडवाल, मनोज शर्मा,एमसी ढौंडियाल,एसएस चौहान,सतीशचंद गुप्ता,मंजू सिंह,पुष्प पाल, मधु सिंह, रेखा श्रीकुंज सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ